मुजफ्फरनगर में जुटने लगे किसान, राकेश टिकैत पहुंचे सिवाया टोल

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में किसानों की भीड़ उमड़ रही है। कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर आयोजित महापंचायत में पश्चिम उत्तर प्रदेश समेत देश के दूसरे राज्यों के किसान भी शामिल होंगे। शनिवार से किसानों का मुजफ्फरनगर पहुंचना शुरू हो गया। किसान महापंचायत को लेकर पुलिस, प्रशासन अलर्ट है। भाकियू पदाधिकारियों का दावा है कि किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी।

 

 

 

महापंचायत में लाखों किसान जुटेंगे। महापंचायत में देश के हर राज्य का प्रतिनिधित्व होगा। यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अलावा कर्नाटक और तमिलनाडु, केरल से भी किसानों के जत्थे आने शुरू हो गए हैं। कर्नाटक राज्य रैयत संघ की अध्यक्ष और बड़े कृषि वैज्ञानिक रहे डाॅ. नजूड़ा स्वामी की बेटी समेत काफी किसान मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं। अलीगढ़, मथुरा, आगरा समेत वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों से लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं।

 

 

 

लाइव अपडेट्स :

जीआईसी मैदान पर उमड़ी भीड़, राकेश टिकैत पहुंचे सिवाया

  किसानों के वाहनों से दिल्ली-देहरादून हाईवे जाम

  राकेश टिकैत भी सैकड़ो वाहनों के साथ जा रहे मुजफ्फरनगर

  12 बजे के बाद शुरू होगी महापंचायत।

 

 

 

– किसान महापंचायत स्थल राजकीय इंटर कॉलेज के लिए जाने वाले मार्गो के अलावा शहर की ओर अन्य मार्गों पर किसानों को जाने से रोकने के लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी को 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में आने वाले किसानों पर पुष्प वर्षा करने की अनुमति नहीं मिली ।

 

 

 

भाकियू पदाधिकारियों के अनुसार बाहर से काफी संख्या में किसान-मजदूर इस महापंचायत में पहुंचेंगे। इतनी भीड़ के बीच व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती है। पांच हजार वालंटियर तैयार किए गए हैं। पुलिस के साथ मिलकर यह व्यवस्था संभालने में मदद करेंगे। महापंचायत की व्यवस्था में लगे भाकियू मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि रविवार को शहरवासियों से सहयोग की अपील की गई है। जरूरी काम एक दिन पहले ही ‌निपटा लें। आपात सेवाएं बहाल रहेंगी।

 

 

 

भाकियू मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से किसानों का मुजफ्फरनगर पहुंचना शुरू हो गया है। लंगर सेवा शुरू कर दी है। किसान परिवारों से और किसानी के प्रति लगाव रखने वाले चिकित्सकों और चिकित्सालयों की मदद से करीब सौ मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं। एंबुलेंस सेवा की भी व्यवस्था रहेगी। शहर को जाम से बचाने के लिए पार्किंग बनाई गई हैं। किसान पंचायत में आने वाले किसानों से अपने वाहन पार्किंग में लगाकर आयोजन स्थल पर पैदल जाने की अपील की गई है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button