मायावती को छोड़ चंद्रशेखर रावण इस पार्टी को दे सकते हैं अपना समर्थन

लखनऊ. समाजवादी पार्टी से उपेक्षित चल रहे शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को भारी समर्थन मिल रहा है। फैजाबाद और सैफई में सेक्युलर मोर्चे को मिले जनसमर्थन से शिवपाल यादव भी काफी उत्साहित हैं। इसी क्रम में चंद्रशेखर रावण के भी मोर्चे को समर्थन देने की अटकलें तेज हो गई हैं।

हाल ही में शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी में उनके प्रति हो रहे उपेक्षाओं का आरोप लगाते हुए समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन किया था। अब इस मोर्च को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। फैजाबाद और इटावा में हुए भव्य स्वागत और समर्थन के बाद शिवपाल यादव भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसके बाद अब भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण के भी सेक्युलर मोर्चे को समर्थन देने के कयास लगाये जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही चंद्रशेखर रावण इसका ऐलान कर सकते हैं।

इसके पीछे राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मायावती के चंद्रशेखर द्वारा बसपा को दिये गये समर्थन के बाद आये बयान से कुछ भी संभव है। बता दें कि जेल से छूटने के बाद रावण ने मायावती को बुआ कहकर बसपा को समर्थन देने की बात कही थी।

इसके अलावा मिल रहे भारी जनसमर्थन से लगातार समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का दायरा बढ़ता जा रहा है। इसके बाद कई दिग्गज नेता जल्द ही मोर्च में सम्मिलित हो सकते हैं। इसमें अतीक अहमद, अनिल यादव पूर्व विधायक करहल, मानिक चंद यादव पूर्व विधायक सदर मैनपुरी, विधान परिषद् के सभापति के बेटे आशीष यादव पूर्व विधायक के नाम प्रमुख हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button