महिलाओं का हाथ मजबूत करेगी कांग्रेस, जानिए क्या है प्लेनिंग

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : प्रयागराज विधानसभा चुनाव में 40 फ़ीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा के बाद कांग्रेसी गदगद हैं। अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के लिए स्थानीय स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। शहर से गांव तक चलने वाले इस अभियान के तहत महिलाओं को पार्टी की नीतियां बताई जाएंगी। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में गंगापार जिला अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी के फैसले से महिलाओं का मनोबल बढ़ा है। पार्टी स्तर पर भी अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए महिला कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जा रही है। कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर कांग्रेस सरकार में किए गए कार्यों के साथ-साथ पार्टी की नीतियां भी बताएंगे। ग्राम सभा कमेटियों का भी गठन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button