मलाइका ने इस तरह से सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस ने मुंबई में अपने खास दोस्तों  परिवार के लोगों के साथ धूमधाम से मनाया. खास बात है कि अपने जन्मदिन के मौके पर मलाइका करीब छह-सात वर्ष बाद मुंबई में ही हैं. मलाइका ने देर रात मुंबई के फाइव स्टार होटल में जन्मदिन पर पार्टी रखी. इस मौके पर मलाइका के गर्ल गैंग के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी उपस्थित थे. सोशल मीडिया पर मलाइका के जन्मदिन की फोटोज़ जबरदस्त वायरल हुई.

मलाइका अरोड़ा के बर्थडे की फोटोज़  वीडियो सामने आई है. मलाइका के इस बर्थडे बैश का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं. इस वीडियो में मलाइका अपने बर्थडे का केक काटने के बाद सबसे पहले बेटे को केक खिलाती नजर आ रही हैं. इसके बाद उनकी बहन अमृता उन्हें केक खिलाती नजर आ रही हैं. इस पार्टी में मलाइका डांस फ्लोर पर जमकर थिरकतीं नजर आईं. इस दौरान उनके साथ अर्जुन कपूर भी नजर आए. मलाइका और अर्जुन के प्रशंसकों ने इंस्टाग्राम पर साझा किए एक वीडियो में दोनों को मस्ती करते हुए देखा.

Related Articles

Back to top button