मच्छरों को आपसे दूर भगाते है ये पौधे, जानिये इनके नाम

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल: अपने घरों में मच्छरों से निजात पाने के लिए हम सब क्या कुछ नहीं करते हैं। मच्छरों को भगाने वाले महंगे लिक्विड से लेकर क्वाइल तक, सभी घरों में कुछ न कुछ इस्तेमाल होता है। अब बहुत से लोग मच्छरों को भगाने के लिए भी प्रकृति के अनुकूल उत्पाद इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जो प्रकृति के अनुकूल होने के साथ-साथ किफायती भी है। मच्छरों से निजात पाने के लिए आप अपने घर में ऐसे पेड़-पौधे लगा सकते हैं, जिनकी गंध से मच्छर दूर भागते हैं। कई ऐसे पौधे हैं, जिनके पत्तों और फूलों की गंध मच्छरों को पसंद नहीं होती है।

 

 

 

1. गेंदा- घरों में गेंदा उगाना बहुत ही आसान है। आप इसकी कोई भी किस्म लगा सकते हैं। गेंदे के पौधों को मिट्टी के गमलों,हैंगिंग प्लांटर और तो और पुरानी प्लास्टिक की बोतलों में भी लगाया जा सकता है। गेंदे के पौधे सभी मौसम में लगाए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए नवंबर से लेकर जनवरी तक का मौसम सबसे अच्छा है। क्योंकि, गेंदे का पौधा 15-30 डिग्री तापमान में तेजी से विकास करता है। सबसे अच्छी बात है कि आप गेंदे के इस्तेमाल किए हुए फूलों से भी गेंदे के नए पौधे लगा सकते हैं।

 

 

 

 

2. तुलसी- औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी खांसी, जुकाम, बुखार है। साथ ही, मच्छरों से बचाव में भी तुलसी काफी सहायक है। तुलसी की बहुत सी किस्में होती हैं जो आप अपने घर में लगा सकते हैं। वैसे तो तुलसी पूरे सालभर उगती है लेकिन इसे लगाने का सबसे अच्छा समय होता है बारिश का मौसम। जून-जुलाई के बाद जब बारिश शुरू होती है, तब इसके पौधे तैयार करने चाहिए। तापमान की बात करें तो अगर आपके इलाके का तापमान 20 से 30 डिग्री के बीच है तो आप तुलसी के पौधे लगा सकते हैं।

 

 

 

 

3. लेमन ग्रास- लेमन ग्रास में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसलिए इसकी बाजार में भी काफी मांग है। इससे हर्बल टी बनाने के साथ-साथ, आप इसे अपने घर में मच्छरों को भगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप इसे आसानी से अपने घर में, गमलों में उगा सकते हैं। अगर आपके यहाँ, एक गमले में भी लेमन ग्रास लगी है तो आप सालों-साल इसका लाभ ले सकते हैं। आप बाजार से खरीदी हुई लेमन ग्रास को भी, आसानी से अपने घर में लगा सकते हैं।

 

 

 

 

4. रोज़मेरी- रोज़मेरी एक हर्ब है और यह ठंडी जलवायु में उगती है। इसलिए इसे बाहर या अपने किचन में न रखें, जहां उपकरणों और चूल्हे की गर्मी बहुत ज्यादा हो। इसके बजाय इसे अपने लिविंग रूम या बेडरूम में उगाएं क्योंकि यह अन्य जगहों की अपेक्षा ठंडे होते हैं।

 

 

 

5. पुदीना- पुदीना उगाना बहुत ही आसान है और यह मच्छरों को दूर रखने में भी कारगर है। साथ ही, यह ऐसा पौधा है जो बहुत जल्दी ग्रो करता है और आप एक बार लगाने के बाद इससे कई उपज ले सकते हैं। सबसे पहले आप बाज़ार से लाया हुआ या फिर किसी और के गार्डन से लाया हुआ पुदीना लें और इसे पानी में भिगों दें। लगभग 10 घंटे तक पानी में भिगोने के बाद आप इन्हें लगाएं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button