मंडी भाव : सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट, जानिये क्या है आज का रेट

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल

डेस्क. विदेशों में मिले-जुले रुख के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में गुरुवार को सरसों तेल-तिलहन एवं सोयाबीन तिलहन के भाव में सुधार आया, जबकि मांग प्रभावित होने से सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई। बाकी तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। वहीं, इंदौर के खाद्य तेल बाजार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन रिफाइंड के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। कपास्या खली 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम सस्ती बिकी। जबकि, संयोगितागंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को तुअर (अरहर) 100 रुपये और मूंग के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। तुअर की दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 0.68 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल लगभग 0.50 प्रतिशत की तेजी रही। सूत्रों ने कहा कि देश में सोयाबीन तेल का जरुरत से कहीं अधिक मात्रा में आयात हो रखा है और इसी वजह से मांग कमजोर होने के कारण सोयाबीन तेल के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर मांग होने से सरसों तेल तिलहन के भाव में सुधार दिखा।

 

उन्होंने कहा कि सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल सहित बाकी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। बाकी तेल-तिलहनों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

 

दिल्ली मंडी में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन – 8,645 – 8,675 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली – 5,775 – 5,860 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,700 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,870 – 1,995 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 17,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,660 -2,685 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,740 – 2,850 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,700 – 18,200 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,050 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,750 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,450
सीपीओ एक्स-कांडला- 10,950 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,850 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,600 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,500 (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 6,400 – 6,500, सोयाबीन लूज 6,300 – 6,350 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

इंदौर में सोयाबीन रिफाइंड के भाव में कमी

तिलहन

सरसों (निमाड़ी) 8100 से 8300,
सोयाबीन 6000 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल।
तेल

मूंगफली तेल इंदौर 1320 से 1340,
सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1200 से 1205,
सोयाबीन साल्वेंट 1135 से 1140,
पाम तेल 1245 से 1250 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली

कपास्या खली इंदौर 1800,
कपास्या खली देवास 1800,
कपास्या खली उज्जैन 1800,
कपास्या खली खंडवा 1775
कपास्या खली बुरहानपुर 1775 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।
कपास्या खली अकोला 2750 रुपये प्रति क्विंटल।
इंदौर में तुअर, मूंग के भाव में कमी

दलहन

चना (कांटा) 5000 से 5025,
मसूर 7150 से 7200,
तुअर (अरहर) निमाड़ी 5500 से 5800, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 5900 से 6000, तुअर (कर्नाटक) 6100 से 6300,
मूंग 7000 से 7200, मूंग हल्की 6000 से 6500,
उड़द 7000 से 7400, उड़द नया 5500 से 6500, उड़द हल्की 2500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल

तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8500 से 8600,
तुअर दाल फूल 8700 से 8800,
तुअर दाल बोल्ड 9000 से 9400,
आयातित तुअर दाल 8300 से 8400,
चना दाल 5750 से 6350,
मसूर दाल 8450 से 8750,
मूंग दाल 7800 से 8100,
मूंग मोगर 8400 से 8700,
उड़द दाल 8400 से 8700,
उड़द मोगर 9800 से 10300 रुपये प्रति क्विंटल।
चावल

बासमती (921) 9500 से 10000,
तिबार 8000 से 8500,
दुबार 6000 से 6500,
मिनी दुबार 6000 से 6500,
मोगरा 3500 से 5500,
बासमती सैला 6000 से 8500,
कालीमूंछ 6800 से 7000
राजभोग 5800 से 6000,
दूबराज 3500 से 4000,
परमल 2500 से 2700,
हंसा सैला 2450 से 2600,
हंसा सफेद 2300 से 2450,
पोहा 3300 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button