भारत की दूसरी कोरोना संक्रमण की लहर ने तोड़ दिया, अमेरिका का रिकाॅर्ड

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : भारत में दूसरी लहर अमेरिका से ज्यादा खतरनाक और मारक साबित हो रही है। देश में बुधवार को चैबीस घंटे के भीतर करीब 3.15 लाख कोरोना के मरीज मिले। हर दिन देश में 25 से 30 हजार नए मरीज जुड़ रहे हैं, ऐसे में संभावना है कि अब भारत में हर दिन तीन-साढ़े तीन लाख से ज्यादा मरीज मिलने लगेंगे। दूसरी लहर के दौरान अमेरिका में ऐसी स्थिति सिर्फ एक बार आयी जब एक दिन के भीतर 3 लाख मरीज मिले। वर्डोमीटर्स के आंकड़ों के अनुसार, चैंकाने वाली बात ये है कि अमेरिका में प्रतिदिन 2 लाख नए केस से तीन लाख तक पहुंचने में जहां 38 दिन लगे थे वहीं भारत में प्रतिदिन नए मरीजों का आंकड़ा महज एक सप्ताह में दो लाख से बढ़कर तीन लाख के पार पहुंच गया।

अमेरिका दूसरी लहर की शुरूआत अक्तूबर से हुई। यहां सात अक्तूबर को पहली बार चैबीस घंटों के भीतर 50 हजार से ज्यादा मरीज आए। इसके बाद मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को एक लाख का आंकड़ा पार करने में लगभग एक महीना लगा। फिर 4 नवंबर को अमेरिका में पहली बार 109036 नए मरीज मिले थे।
भारत रू यहां रोजाना संक्रमित मिलने वाले मरीजों की संख्या 50 हजार से एक लाख तक पहुंचने में केवल 14 दिन लगे। 24 मार्च को एक दिन के भीतर 50 हजार केस आए थे और फिर 6 अप्रैल को देश में पहली बार यह आंकड़ा एक लाख के पार हो गया।

अमेरिका दो दिसंबर से दो लाख से ज्यादा केस आने लगे और पहली बार आठ जनवरी को 3,07581 केस दर्ज हुए। अमेरिका में सिर्फ एक ही दिन तीन लाख से ज्यादा केस आए। आठ जनवरी के बाद यहां संक्रमण में हर दिन कमी आती रही।
भारत 15 अप्रैल को दो लाख से ज्यादा केस आए थे और 21 अप्रैल के रात 12 बजे तक यहां 3.15 लाख मरीज आए। इस तरह से अमेरिका की तुलना में भारत की रफ्तार तेज है और दुनिया में ऐसा पहली बार किसी देश में एक दिन में 3.15 लाख से अधिक कोरोना केस आए हैं।

भारत-अमेरिका का अंतर आंकड़ों की नजर से
पॉजिटिविटी रेट में भी बड़ा अंतर
भारत :  16.2%
अमेरिका :  7.4%

कोरोना जांचें
भारत :  1.04 जांचें ध्एक हजार आबादी
अमेरिका :  2.79 जांचें ध्एक हजार आबादी

टीकाकरण में भी अंतर
भारत : 9.2%
अमेरिका : 63.2%

14-14 दिनों में औसत बदलाव
देश — संक्रमण —- मौतें
भारत 164: 185.5%
अमेरिका 3ः (-)5.755

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button