भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

मानसिंह संवाददाता
स्टार एक्सप्रेस के लिए

हरदोई. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के जनपद हरदोई आगमन पर संडीला ब्लाक कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और किसानों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

 

लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष राजेश सिंह और समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष संडीला आर पी यादव ने राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर एवं तलवार देकर राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की बदहाल व्यवस्था पर प्रदर्शन कर एसडीम को ज्ञापन सौंपा, देखें वीडियो

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की इस जुटान में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। ततपश्चात भाकियू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संडीला तहसील पहुंचकर एसडीम मनोज श्रीवास्तव को छः सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि जनपद में यूरिया की कमी से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।

पुलिस भी किसानों का उत्पीड़न कर रही है, इस पर अंकुश लगाया जाए। किसान सम्मान निधि का लाभ सभी किसानों को दिलाया जाए। सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। किसानों को छुट्टा जानवरों से निजात दिलाई जाए।

इस मौके पर शिवपाल यादव, प्रदीप सिंह यादव, हरदीप सिंह, मनीलाल शर्मा, सुरजीत शर्मा सचिव, रामदीन, पगला राम, शंकर गौतम, मुन्ना प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद रईस, बेहंदर ब्लॉक अध्यक्ष भरावन तथा ब्लाक के सभी पदाधिकारी ने स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button