भाभी ने देवर के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, बाराबंकी पुलिस ने किया खुलासा

स्टार एक्सप्रेस  : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दिल दहलादेने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने देवर की मदद से अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर और भाभी ने मिलकर मृतक प्रेमी के 12 टुकड़े करके घाघरा नदी में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए आरोपी भाभी और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये मामला बारांबाकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र का है। बीते कई दिनों से मृतक लवकुश लापता चल रहा था। ऐसे में उसकी पत्नी अपने पति को ढूंढने के लिए लगातार पुलिस से न्याय की गुहार लगाती रही। वहीं, पुलिस के अनुसार मृतक लवकुश का अवैध संबंध अमोली कला की रहने वाली एक महिला के साथ था। जहां महिला का पति बीते कई दिनों से जेल में होने के कारण महिला के देवर को जब इस बात का पता चला तो वह आग बबूला हो गया। ऐसे में उसने लवकुश को जान से मारने का प्लान बना डाला।

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी महिला के देवर ने बताया कि भाभी को अपनी साइड करने के लिए लवकुश को अपने घर बुलाया और उसकी नुकीले हथियार से उसकी हत्या कर दी। साथ ही आरोपी ने मृतक लवकुश के शव के टुकड़े कर घाघरा नदी में फेंक दिया। बीते 24 फरवरी को जब लवकुश महिला से मिलने घर आया तो उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी देवर ने अपनी भाभी को मायके भेज दिया। फिर देवर ने रामनगर से बांका ले जा कर मृतक लवकुश के 12 टुकड़े कर दिए और उसके शरीर के टुकड़ों को बोरियों में भरकर घाघरा नदी में फेंक दिया।

इस मामलें में सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने इस घटना का खुलासा किया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं, इस मामले में रामनगर DSP ने बताया कि मृतक लवकुश जायसवाल भैरमपुर के पास अमोली कला में ठेके के बगल में अंडे की दुकान चलाता था। वहीं, अमोली कला में एक महिला से उसके अवैध संबंध हो गया।

आरोपी महिला का पति बीते फरवरी महीनें में एक केस के सिससिले में जेल चला गया था। इसी दौरान महिला से लवकुश के अवैध संबंध हो गए। उन्होंने बताया कि जब इस मामले की जानकारी देवर को पता चली, फिर उसने प्लान के तहत लवकुश को घर बुलाया और मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button