बड़ी खबर: योगी कैबिनेट के चार मंत्री अब तक कोरोना की चपेट में

लखनऊ. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामले 1 लाख के पार हो चुके हैं। इस बीच आम आदमी के साथ नेता और मंत्री भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब तक यूपी कैबिनेट के चार मंत्री संक्रमित पाए जा चुके हैं।

प्रतीकात्मक

जानकारी के मुताबिक इनमें कानून मंत्री बृजेश पाठक, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह शामिल हैं। वहीं, तकनीकी शिक्षा की मंत्री कमल रानी वरुण कोरोना से जान गंवा चुकी हैं। बता दें कि यूपी में अब तक कुल 1857 लोगों की जान जा चुकी है।

पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 56 हजार 282 नए केस दर्ज हुए हैं, वहीं 904 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में संक्रमितों की संख्या अब 19 लाख 64 हजार 537 पर पहुंच गई है, जबकि 40 हजार 699 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मृतकों की संख्या के लिहाज से भारत अभी दुनिया में कोरोना से मौतों के मामले में पांचवें स्थान पर है।

चौंकाने वाली बात यह है कि भारत में आधी मौतें यानी करीब 20 हजार मृतक पिछले 30 दिनों में ही बढ़ गए हैं। हालांकि, देश में मृत्यु दर नीचे आते-आते अब 2 फीसदी रह गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button