बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल ओम प्रकाश राजभर को कही ये बड़ी बात

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में भाजपा के मंत्री और विधायक आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मंत्री उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ला के बाद अब बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की तुलना भैंस से कर दी है। वहीं सुभासपा और सपा के गठबंधन पर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया।
विधायक सुरेंद्र सिंह से उनके आवास पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने ओमप्रकाश राजभर की तुलना भैंस से कर दी। उन्होंने कहा कि हमने प्रयास किया था कि साथ में रहकर उनके स्वभाव में सुधार होगा, लेकिन यहां से निकलते ही वे फिर भैंसें की तरह गंदगी के बीच पहुंच गए हैं। भैंसें को इंसान बनाना प्रकृति के बस की बात नहीं है। बाद में बात को संभालते हुए कहा कि ओमप्रकाश का स्वभाव भैंसें जैसा है।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को औरंगजेबी परंपरा का पोषक बताया। उन्होंने कहा कि जिस अखिलेश ने अपने पिता को हटाकर जबरन सत्ता पर कब्जा कर लिया था वो खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेहतर बता रहा है। विधायक ने कहा कि इस देश के नेता मोदी और योगी हैं, और रहेंगे। उनके नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। बेटी, खेती से लेकर सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखकर काम कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button