बिहार: नगर विकास में संविदा पर 28 इंजीनियर बहाल होंगे

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : नगर विकास विभाग में संविदा पर 28 सिविल इंजीनियरों की नियुक्ति होगी। इनमें अधीक्षण अभियंता के पांच तथा कार्यपालक अभियंता के 23 पद हैं। अधीक्षण अभियंता के पदों में तीन अत्यंत पिछड़ा वर्ग और दो पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह कार्यपालक अभियंता के पदों में सात अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जनजाति, आठ अत्यंत पिछ़ड़ा वर्ग, छह पिछड़ा वर्ग और एक पिछड़े वर्ग की महिला के लिए है।

अधीक्षण अभियंता के पदों के लिए बिहार सरकार में अधीक्षण अभियंता के पद से सेवानिवृत्त इंजीनियर और कार्यपालक अभियंता के पद पर कार्यपालक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त इंजीनियर आवेदन कर सकते हैं। 22 नवंबर तक आवेदन दिया जा सकता है। 23 नवंबर को साक्षात्कार होगा। नियुक्ति अधिकतम दो साल या 65 साल की उम्र तक के लिए होगी। काम अच्छा पाए जाने पर सालभर के लिए सेवा विस्तार दिया जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button