बसपा विधायक सुखदेव राजभर के हालचाल लेने उनके घर पहुंचे अखिलेश यादव

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : यूपी में बढ़ती सियासत के बीच समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को सुखदेव राजभर से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। सुखदेव राजभर बसपा से विधायक हैं। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हें। अखिलेश यादव ने उनके घर जाकर सुखदेव राजभर का हालचाल लिया। अचानक अखिलेश का सुखदेव के घर पहुंचकर उनका हालचाल लेना सियासी रंग दिया जा रहा है।

 

 

चर्चा है कि सुखदेव राजभर सपा में शामिल हो सकते हैं। राजभर विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सुखदेव राजभर पत्र लिखकर अखिलेश यादव का पहले ही समर्थन कर चुके हैं। रविवार को दोनों की मुलाकात ने एक बार फिर राजभर के सपा में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी के साथ उनके बेटे मन्नू अंसारी ने शनिवार को सपा का दामन थामा था।

 

 

 

गाजीपुर जिले की मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे चुके मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह भोर में समर्थकों के साथ गाजीपुर से लखनऊ पहुंचे थे। यहां सपा मुख्यालय पर अखिलेश यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी। इस दौरान बलिया जनपद के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी भी बसपा का दामन छोड़कर शनिवार को सपा में शामिल हुए हैं।
भावुक होकर रोने लगे थे अम्बिका चौधरी

 

 

 

सपा में शामिल होने के बाद अम्बिका चौधरी भावुक हो गए थे और रोने लगे थे। इस पर अखिलेश ने दिलासा दिलाते हुए कहा था कि ना जाने क्यों कुछ मज़बूत रिश्ते यूं ही टूट जाते हैं। अम्बिका चौधरी का स्वागत है पार्टी में। आप के आने से पार्टी मज़बूत हुई है। बहुमत की सरकार बनाने में मदद मिलेगी। नेता जी के जितने पुराने साथी हैं सबको सपा में जोड़ा जाएगा। सही समय पर जो साथ दे वही साथी है।

 

 

 

अंसारी परिवार पहले भी सपा का हिस्सा रह चुका है। सिबगतुल्लाह अंसारी गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की अलका राय से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर वो सपा में आने पर गाजीपुर की सियासत एक बार फिर से दिलचस्प होने जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button