प्रियंका का मोदी सरकार पर हमला, कहा-अगर ये रिपोर्ट्स सही हैं, तो लगता है सरकार ने निजता के अधिकार पर गंभीर हमला किया है

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : पेगासस स्पाइवेयर के माध्यम से विपक्षी नेताओंए मंत्रियों और पत्रकारों के फोन हैक होने की खबरों को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कई मीडिया वेबसाइट्स की रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय मंत्रियों, विपक्षी नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के फोन नंबर उस लीक डेटाबेस में पाए गए हैं, जिसमें इजरायली स्पाइवेयर पेगासस का इस्तेमाल किया गया था।

 

 

 

 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, अगर ये रिपोर्ट्स सही हैं, तो लगता है कि मोदी सरकार ने निजता के अधिकार पर गंभीर और भयावह हमला किया है। प्रियंका गांधी ने कहा, पेगासस को लेकर हो रहे खुलासे घृणित हैं। अगर यह सच हैए तो ऐसा लगता है कि मोदी सरकार ने निजता के अधिकार पर एक गंभीर और भयावह हमला शुरू कर दिया है। मौलिक अधिकार के रूप में भारतीय नागरिकों को संवैधानिक रूप से गारंटी दी गई है। यह लोकतंत्र का अपमान है और हमारी स्वतंत्रता पर बुरा प्रभाव डालता है।

 

 

 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पेगासस हैकिंग की रिपोर्ट को लेकर सरकार पर तंज कसा था। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा था, हम जानते है कि वो जो भी आपके फोन में हैए सब पढ़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा दावा किया गया है कि पेगासस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से भारत में कई पत्रकारों, नेताओं और अन्य लोगों के फोन हैक किए गए थे। इसके लिए इजरायली कंपनी एनएसओ ग्रुप के हैकिंग साफ्टवेयर पेगासस का इस्तेमाल किया गया।

 

 

 

 

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि लीगल कम्युनिटी से जुड़े लोग, बिजनेसमैन, सरकारी अधिकारी, वैज्ञानिक, एक्टिविस्ट और अन्य के नंबर इस लिस्ट में शामिल हैं। साथ ही कहा कि इस लिस्ट में 300 से ज्यादा भारतीय मोबाइल नंबर हैं। पेगासस स्पाइवेयर के मुद्दे पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को कहा कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। चौधरी ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है। निश्चित रूप से सदन में पेगासस स्पाइवेयर का मुद्दा उठाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button