प्रियंका का ऐलान, कहा-यूपी में सरकार बनने पर 10 लाख रुपए तक लोगों को मिलेगा फ्री इलाज

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : कांग्रेस ने सोमवार को एक और प्रतिज्ञा का ऐलान किया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर 10 लाख रुपए तक का मुफ्त सरकारी इलाज लोगों को दिया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस ने घोषणा की थी कि प्रदेश में सरकार बनने पर अपनी 07 प्रतिज्ञाओं के साथ संकल्प संग जनता के बीच प्रतिज्ञा यात्राओं को लेकर पहुंचेंगी।

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, कोरोना काल में और अभी प्रदेश में फैले बुखार में सरकारी उपेक्षा के चलते यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत सबने देखी। सस्ते व अच्छे इलाज के लिए घोषणा पत्र समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर कोई भी हो बीमारी मुफ्त होगा 10 लाख तक इलाज सरकारी।

 

बाराबंकी के हरख में बुंदेलखंड की प्रतिज्ञा यात्रा रवाना करने पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई बड़े ऐलान किए थे। उन्होंने कहा कि यूपी में सरकार बनने पर सभी किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गेहूं का धान का समर्थन मूल्य 2500 कुंटल होगा। गन्ना 400 कुंटल खरीदा जाएगा। बिजली बिल सभी का हाफ होगा। कोरोना काल के बिजली बिल पूरी तरह से माफ होंगे। गरीब लोगों को कोरोना काल में हुई दिक्कतों के दृष्टिगत हर साल 25000 दिए जाएंगे। 20 लाख लोगों को सरकारी रोजगार दिया जाएगा।

प्रियंका ने कहा कि इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन व स्नातक पास लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संविदा व आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मियों को नियमित किया जाएगा। यह भी कहा कि विधायकी में 40% टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे। प्रियंका वाड्रा ने बताया कि आज प्रदेश में इन्हीं प्रतिज्ञाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 10 दिवसीय तीन प्रतिज्ञा यात्राएं शुरू की जा रही हैं। बाराबंकी से शुरू की जा रही है यात्रा बुंदेलखंड तक जाएगी। सभा मंच पर यूपी इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन व पूर्व सांसद पीएल पुनिया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, नेता विधानमंडल दल मोना तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री व नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button