पूर्व PM मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव, अखिलेश यादव ने की स्वस्थ होने की कामना

लखनऊ. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोविड-19 वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें हल्के बुखार की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया है। 88 वर्षीय मनमोहन सिंह कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं।

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की मंगलकामना की है। हालांकि अखिलेश यादव की भी पिछले दिनों कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी जिसके बाद उनका उपचार डॉक्टरों की देखरेख में घर पर ही किया जा रहा है।

मनमोहन सिंह के संक्रमित होने की खबर मिलने के बाद उनके ठीक होने के लिए दुआ की जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता कमलनाथ, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनोष सिसोदिया समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर दुआ की।

मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button