नये साल पर जानिये कितने रूपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, देखें रेट

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. 1 जनवरी 2022 को जारी किये गये नये रेट के अनुसार एलपीजी गैस सिलेंडर 100 रुपये तक सस्ता हो गया है। लेकिन कीमतों में की गई यह कटौती घरेलू गैस सिलेंडर पर नहीं है। शनिवार को कॅामर्शियल यानी 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

आज जारी किये रेट के अनुसार 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में कॅामर्शियल गैस सिलेंडर अब किस रेट पर बिक रहा है-

घरेलू एलपीजी और कॅामर्शियल सिलेंडर के ताजा रेट

शहर 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर ) 19 किलो वाले काॅमर्शियल सिलेंडर के रेट रुपये में
दिल्ली 900 1998.50
मुंबई 900 1948.50
कोलकाता 926 2076
चेन्नई 916 2131
लखनऊ 938 2091
जयपुर 904 2013.50
पटना 998 2217
इंदौर 928 2074.50
अहमदाबाद 907 2004.50
पुणे 909 1998.50
गोरखपुर 962 2138.50
भोपाल 906 2000.50
आगरा 913 2036.50
रांची 957 2123.50

स्रोत: इंडियन ऑयल

 

Related Articles

Back to top button