नगर निगम लेखा विभाग के कार्यालय की गिरी छत
प्रयागराज : नगर निगम में लेखा विभाग की छत टूटकर गिर पड़ी। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन लेखा विभाग की फाइलें मलबे में दब गईं। इसकी वजह से सोमवार को लेखा विभाग में कामकाज ठप रहा। 100 साल से अधिक पुराने भवन का कार्यालय रविवार रात को गिरा। सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना रात में ही अधिकारियों को दे दी। कार्य दिवस पर छत गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेखा कार्यालय के पास नगर निगम का रिकॉर्ड रूम और सदन कक्ष है। रिकॉर्ड रूम और सदन कक्ष भी जर्जर हो चुके हैं। खतरे को देखते हुए नया सदन बनाया जा रहा है। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बताया कि सदन के साथ लेखा और रिकॉर्ड रूम के मरम्मत की योजना पहले बन चुकी है।