दिल्ली पुलिस ने किया 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 50 हजार के इनामी बदमाश सुरेंद्र सिंह उर्फ शम्मी को गिरफ्तार किया है। शम्मी के ऊपर मकोका लगा हुआ था। और वो काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने एक बदमाश को शकरपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल और 5 कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं। बदमाश सुरेंदर सिंह के ऊपर मुम्बई और हरियाणा मे भी कई मामले दर्ज है।

बताया जा रहा है कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वेस्ट दिल्ली के मोती नगर इलाके से सुरेंद्र सिंह सोढ़ी उर्फ शम्मी को गिरफ्तार किया। शम्मी पर हत्या, हत्या की कोशिश और रंगदारी मांगने जैसे 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अधिकतर वारदात इसने यमुनापार में और वह भी शकरपुर और प्रीत विहार इलाके में की है। डीसीपी कुशवाहा ने बताया कि इसके पिता राम चंद्र सोढ़ी का हरियाणा के यमुना नगर में बीयर बॉटलिंग प्लांट भी है। वह अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। लेकिन बचपन में ही बुरी संगत में पड़कर यह अपराध की दुनिया में चल निकला। इससे पहले भी यह कई बार गिरफ्तार हो चुका है। लेकिन जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद भी इसने क्राइम का रास्ता नहीं छोड़ा।

बताया जाता है कि इसकी दोस्ती और दुश्मनी अब तिहाड़ जेल में बंद अंडरवलर्ड डॉन छोटा राजन, बंटी गुर्जर, श्रीप्रकाश शुक्ला और यशबीर फौजी जैसे खतरनाक बदमाशों से रही। वह पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके सीरिया पहलवान, बंटी और श्रीप्रकाश शुक्ला के संपर्क में भी रहा। पुलिस का कहना है कि इसने पिछले साल 14 फरवरी को प्रीत विहार में रवि गुप्ता नाम के एक शख्स की हत्या की कोशिश की थी। उस मामले में भी इसकी तलाश थी। इसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। पुलिस ने इसके पास से पांच कारतूस और एक पिस्टल भी बरामद की है। यह वेस्ट दिल्ली में छिपकर रह रहा था।

Related Articles

Back to top button