दिल्ली ने दिया पुरे उत्तर भारत को झटका, तापमान ने बढ़ाई ठिठुरन

राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी से पूरे उत्तर भारत का ठंड से बुरा हाल है। बीते शनिवार से दिल्ली- एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मौसम बेहद सर्द बना है। दूसरी ओर राजस्थान पर बना प्रेरक चक्रवात हरियाणा की तरफ खिसक गया है। मौसम विभाग के अनुसार हवा का रुख बदलने से ठंड से थोड़ी राहत भी मिल सकती है।

इस सर्दी के अलावा कोहरे से भी उत्तर भारत का बुरा हाल है। यातायात पर खासा असर पड़ा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली पहुंचने वाली लगभग 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट से चलने वाली सभी उड़ानें भी देरी से चल रही हैं। रविवार को दिल्ली में बारिश से भी तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम में सुधार होगा हालांकि शीतलहर जारी रहेगी।

बता दें कि नए साल के पहले सप्ताह का रविवार दिल्ली के लिए सबसे सर्द था। जहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री था वहीं रात में ये पारा गिरकर 6 डिग्री तर पहुंच गया। वहीं शनिवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री था। मौसम विभाग इसको लेकर पहले ही अनुमान लगा चुका था। रविवार को 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही थीं। इन हवाओं से दिन का पारा तेजी से लुढ़का।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button