दिल्ली दुष्कर्म मामला को लेकर, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर लगाया कानून उल्‍लंघन का आरोप

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : दिल्ली में बच्ची से दुष्कर्म मामले में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बाद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पीड़िता के घर पहुंचे और परिवार से मिले। भाजपा ने कहा है कि दुष्‍कर्म में राजनीति करने की कोशिश राजनीति का ​सबसे निम्न स्तर होता है। साथ ही राहुल गांधी पर इस मामले में कानून का उल्‍लंघन करने का आरोप लगाया है। इस मामले में चार आरोपियों को दिल्‍ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

 

 

 

 

भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहाए हम आज भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से निवेदन करूंगा कि राहुल गांधी द्वारा जिस प्रकार से पॉक्सो एक्‍ट की धारा 23 और जुवेनाइल जस्टिस केयर एंड प्रोटेक्‍शन ऑफ चिल्‍ड्रेन एक्‍ट की धारा 74 का उल्लंघन किया गया हैए एनसीपीसीआर उसका संज्ञान लें और राहुल गांधी को नोटिस जारी करे।

 

 

 

 

राहुल गांधी और केजरीवाल पर निम्‍न स्‍तर की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहाए दिल्ली में नांगल में एक छोटी.सी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआए हम इसकी घोर निंदा करते हैं। कानून-व्यवस्था इस पर सजग होकर काम कर रही है और चार से ज़्यादा लोग गिरफ़्तार हो गए हैं। दुष्‍कर्म में राजनीति करने की कोशिश राजनीति का ​सबसे निम्न स्तर होता है।

 

 

 

 

संबित पात्रा ने कहा कि दुष्‍कर्म जैसी घटनाओं को राजनीति से दूर रखना चाहिए। किसी राज्य के दुष्‍कर्म के विषय में चिंता व्यक्त करना और किसी राज्य के दुष्‍कर्म के मामले में चिंता प्रकट नहीं करनाए ये देखते हुए कि किस राज्य में किसकी सरकार है ये भी अपने आप में एक जघन्य अपराध है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ;एनसीआरबीद्ध के आंकड़ों के अनुसारए राजस्थान दुष्‍कर्म के मामलों में प्रथम स्‍थान पर है। पिछले 6 महीनों में राजस्थान में दुष्‍कर्म के मामलों में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2020 में राजस्थान में 13ए750 केस दुष्‍कर्म के हुए।

 

 

 

 

उन्‍होंने कहा कि कल राहुल गांधी जी ने ट्वीट किया कि दलित की बेटी हिंदुस्तान की बेटी है। इसमें कोई दो मत नहीं है। उसे न्याय मिलना ही चाहिए। लेकिन क्या राजस्थान की दलित बेटीए छत्तीसगढ़ की दलित बेटी और पंजाब की दलित बेटीए जिसके साथ जघन्य अपराध होता हैए क्या ये हिंदुस्तान की बेटियां नहीं हैंघ?

 

 

 

 

पश्चिमी दिल्ली के कैंट इलाके में 9 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में राहुल गांधी के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। केजरीवाल ने परिवार को 10 लाख रुपये मदद के तौर पर देने का एलान किया। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की भी घोषणा की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button