जिम ट्रेनर जितेंद्र की मदद को सामाजिक संगठन ‘यादव सेना’ ने छेड़ी मुहिम

लखनऊ. जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव की मदद के लिए सामाजिक संगठन यादव सेना ने व्यापक स्तर पर मुहिम छेड़ी है। फरवरी 2018 में जितेंद्र को गोली लगने के कारण 8 महीने से लकवाग्रस्त हैं। अब जितेंद्र की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के खिताब की तैयारी कर रहे जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव एक प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजय दर्शन द्वारा बीते 3 फरवरी 2018 की रात को गोलीबारी में बुरी तरह से घायल हो गये थे। गोली लगने के कारण जितेंद्र यादव लकवाग्रस्त हो गए हैं। लगभग 8 महीने से पीड़ित जितेंद्र के लिए कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं सरकार की तरफ से भी कोई मदद का भरोसा नहीं मिला है।

अब सामाजिक संगठन यादव सेना ने पीड़ित जितेंद्र यादव की मदद के लिए आगे आई है। यादव सेना संगठन ने जितेंद्र की मदद के लिए एक मुहिम चलाई है जिसमें बड़ी संख्या में लोग आगे आकर हाथ बढ़ा रहे हैं। यादव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव का कहना है कि पूरे भारत में करीब 26 करोड़ यादव हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक रूपया भी मदद करता है तो जितेंद्र की जिंदगी एक बार भी पटरी लौट सकती है और वह एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button