जानिये यूपी के कौनसे 23 जिलों में आज होगी भारी बारिश

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : उत्तर प्रदेश के 23 जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसका अनुमान लगाया है। सुबह से ही पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर समेत कई जिलों का मौसम सुहाना हो गया है। बादल छाए हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए 2 दिन पहले बताया था कि शुक्रवार से झमाझम बारिश होने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बदली हवाओं की वजह से बरसात हो सकती है।

 

 

51 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाए- मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि आज प्रदेश के 23 जिलों में 51 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ जिलों में बिजली भी गिर सकती है। अगले 2 दिनों तक पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 12.7 एमएम औसत बरसात हुई। 1 जून से अब तक 464.6 एमएम औसत बरसात रिकार्ड की गई है।

 

 

 

अलीगढ़ जिला रहा सबसे गर्म – बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान वाला जिला अलीगढ़ रहा। यहां पर 35. 6 एमएम डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, पूर्वांचल के वाराणसी में सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वाराणसी का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यूपी में 17 ऐसे जिले हैं जहां पर औसत से 120% से ज्यादा वर्षा हुई। 33 जिलों में सामान्य वर्षा का अनुमान लगाया गया। इसमें 80 से 120% तक अभी बारिश हो चुकी है।

 

 

 

951 स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात – 13 जिलों में 60 से 80% तक बरसात हो चुकी है। 12 जिले ऐसे हैं, जहां पर सबसे कम बारिश हुई है। नदियों में बढ़े जलस्तर और बारिश की वजह से प्रदेश में 951 जगह बाढ़ जैसे हालात हैं। आपदा राहत आयुक्त के अनुसार गंगा, कचलाब्रिज, बदायूं, प्रयागराज मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, यमुना नदी: बांदा प्रयागराज, शारदा नदी: पलियाकला, खीरी तथा कवानों चंद्रीघाट गोंडा में खतरे के जल स्तर से ऊपर बह रहीं हैं।

 

 

 

इन 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट- पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, अयोध्या, बस्ती, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, जौनपुर, प्रतापगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर और महाराजगंज जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के द्वारा इन जिलों के जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button