जानिये क्या हैं राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की नई शर्तें

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के योग्यता नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब जिला पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास और आरएसी व एमबीसी बटालियन में कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होगी। जबकि पिछली कांस्टेबल भर्ती में जिला पुलिस में कांस्टेबल के लिए 10वीं पास और आरएसी/एमबीसी के लिए 8वीं पास की योग्यता रखी गई थी। आगामी कांस्टेबल भर्ती में योग्यता नियमों में बदलाव की जानकारी राजस्थान पुलिस ने ट्वीट करके दी।

 

 

 

राजस्थान पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ‘महानिदेशक पुलिस एमएल लाठर के आदेशानुसार कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के नियमों में समुचित बदलाव किये गए हैं। राजस्थान पुलिस में सेवा देने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए नए नियमों की जानकारी सहायक होगी।’

 

 

 

पिछली भर्ती में जहां सामान्य वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 400 रुपये रखा गया था, वहां अब इसे 100 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। राजस्थान पुलिस ने कहा है कि आरक्षित वर्गों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। पिछली बार आरक्षित वर्गों से 350 रुपये लिए गए थे।

 

 

 

राजस्थान पुलिस ने नोटिस जारी कर यह भी कहा है कि साइबर क्राइम, सुरक्षा प्रबंधन, विधि, अपराध विज्ञान विषयों में डिग्री या डिप्लोमाधारकों को एवं एनसीसी, होमगार्ड वालों को बोनस अंक दिए जाएगहलोत सरकार ने फैसला किया है कि राजस्थान पुलिस में आने वाले दो सालों में पुलिस कांस्टेबल के 8438 पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए कुछ दिनों पहले गृह विभाग के प्रस्ताव पर वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी थी। प्रस्ताव के अनुसार, राज्य बजट 2021-22 के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के क्रम में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 4438 रिक्त पदों और वर्ष 2022-23 के दौरान कांस्टेबल के 4000 रिक्त पदों पर जयपुर स्थित पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान द्वारा भर्ती की जाएगी।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button