जानिए 24 घंटे मे कोरोना के नए मामले आए सामने और कितनो की हुई मौत

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़े हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26 हजार 727 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 277 लोगों की मौत हो गई। जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।

देश में पिछले 24 घंटों में 28 हजार 246 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 30 लाख 43 हजार 144 हो गई है। वहीं, अब एक्टिव केस 2 लाख 75 हजार 224 हो गए हैं। देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 37 लाख 66 हजार 707 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 48 हजा र339 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 64 लाख 40 हजार 451 डोज़ दी गईं। जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 89 करोड़ 2 लाख 8 हजार 7 हो गया है।

देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 15 हजार 914 नए मामले सामने आए है। वहीं 122 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अबतक 25 हजार 87 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले सप्ताह दर्ज़ किए गए कुल मामलों में से 60% केरल में दर्ज़ हुए। केरल में भी कोविड मामलों की संख्या में गिरावट आई है। केरल में 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं जो देश के कुल सक्रिय मामलों का 52% है। अभी भी देश में प्रतिदिन 15-16 लाख टेस्ट किए जा रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट में गिरावट आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button