घूमने का हो मन बजट की हो चिंता तो बनाएं इन सस्ती और खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : भारत में घूमने के लिए ढरों जगह है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप भारत में मौजूद हर एक जगह को घूमना पसंद करते होंगे। लेकिन कई बार ऐसा होता है जब ट्रिप का बजट काफी कम होता है और फिर ऐसे में कोई जगह समझ नहीं आती की घूमने के लिए कहा जाएं। तो आज हम आपको बताने वाले हैं घूमने के लिए सस्ती और अच्छी जगहों के बारे में।

 

 

1) गोवा – जी हां…गोवा का ट्रिप आप बहुत सस्ते दाम में कर वापस लौट सकते हैं। गोवा भारते के पसंदीदा जगहों में से एक है। कई खूबसूरत बीच, चर्च और ताड़ के पेड़ के कारण ये जगह खूब आकर्षित है। गोवा ट्रिप पर जब जाएं तो वहां जाकर मोटर साइकिल किराए पर ले सकते हैं और गोवा को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

 

 

 

2) गोकर्ण – अगर बजट में घूमना चाहते हैं तो गोकर्ण अच्छी जगह है। गोकर्ण कर्नाटक का एक छोटा सा शहर है। जो समुद्र तट और मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। हर साल भारी संख्या में सोगों की भीड़ पवित्रता और एक ओर मोक्ष की तलाश में गोकर्ण जाती है। यहां आप समुद्र तट लुभावने दृश्य और मछुआरों की नाम में घूमने का मजा उठा सकते हैं।

 

 

 

3) ऋषिकेश – सफेद पानी में राफ्टिंग, शानदार तट और ट्रैकिंग का मजा लेना चाहते हैं तो ऋषिकेश जा सकते हैं। ऋषिकेश अपने मंदिरों, कैफे, योग आश्रम और एड्वेंचर स्पोर्ट्स के लिए फेमस है। ये जगह पूरी तरह से शाकाहारी और शराब मुक्त है।

 

 

 

 

4) मकलोडगंज – हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के पास एक हिल स्टेशन मकलोडगंज घूमने जा सकते हैं। यहां दलाई लामा निवास है। डल झील, मंदिर और मठों के लिए खूब फेमस है।

 

 

 

5) वाराणसी – भारत का सबसे पुराना शहर वाराणसी अपनी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। ये जगह लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित करती है। यहां रहना और खाना काफी सस्ते में हो सकता है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button