गोरखनाथ यादव पर प्रियंका गांधी ने जताया भरोसा, कांग्रेस कमेटी पिछ्डा वर्ग का बनाया उपाध्यक्ष

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर राजनीतिक गलियारों में हलचल अब साफ दिखने लगी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस भी अपनी जमीन व पार्टी को मजबूत करने में लगी हुई है। इसी क्रम प्रियंका गांधी ने गोरखनाथ यादव पर भरोसा जताया है और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

 

 

गोरखनाथ ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि- कांग्रेस की सरकार बनते ही उत्तरप्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा भर्तियों में आरक्षण को लेकर की जा रही अनियमितता और भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में आरक्षित वर्ग के खाली पड़े पदों पर बैकलॉग निकालकर तुरंत भरा जाएगा।

 

कौन हैं गोरखनाथ यादव जिनपर प्रियंका गांधी ने जताया भरोसा

गोरखनाथ देवरिया बरहज के भदिला दोयम के रहने वाले हैं। वे इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने और लोकसेवा की तैयारी तथा कई बार संघ लोकसेवा आयोग में साक्षात्कार देने के साथ सामाजिक- राजनैतिक आंदोलन से जुड़े रहे।

 

लोकसेवा आयोग के त्रिस्तरीय आरक्षण , सीसैट में हिन्दी माध्यम के छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव, 13 पॉइंट रोस्टर और सामाजिक न्याय आन्दोलन से जुड़े रहे और प्रमुख भूमिका भी निभाई।

 

पिछले लोकसभा में गंगा यात्रा और वर्तमान में निषाद समाज के खिलाफ हुए अत्याचार पर प्रियंका गांधी के निर्देश पर निकाली गई 505 किलोमीटर की ‘नदी अधिकार यात्रा’ बसवार प्रयागराज से माँझी घाट बलिया के सफ़ल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा पिछड़े वर्ग विभाग के उपाध्यक्ष पद की जिमेदारी दी गई है जिससे पीछे पिछड़े वर्ग खासकर पूर्वाचल के पिछड़े वर्ग के लोगो से जोड़ने और पार्टी के संगठन को धरातल पर मजबूत बनाने की कोशिश की गई है। इससे पहले सोशल मीडिया उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश समन्यवक के पद पर कार्यरत थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button