कोरोना महामारी में विपक्ष में होने के बावजूद लोगों को सहयोग कर अग्रणी भूमिका निभा रही कांग्रेस पार्टी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। चारों तरह हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे कोरोना महामारी में विपक्ष में होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी लोगों का सहयोग कर अग्रणी भूमिका निभा रही है। प्रियंका गांधी लगातार संवाद कर जरूरी दिशानिर्देश दे रही हैं और कांग्रेस-जन जरूरतमंदों को सहायता पहुँचा रहे हैं।

इसके लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय नेहरू भवन में हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सहायता पहुंचाई जा रही है। UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू स्वयं इस हेल्प डेस्क की निगरानी कर लोगों की मदद कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा हेल्प डेस्क सेंटर स्थापित किया गया है, जिसका Mo. no :  88813643498881023034 हैं जहां से चिकित्सीय सलाह के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को ऑक्सीजन ,ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर और अन्य जरूरी दवाएं व आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई जा रही हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया Twitter व Facebook @UPINCHelpDesk आई डी बनाकर लोगों की मदद की जा रही है और हैश टैग #UPCongressHelpDesk पर लोगों को सहायता पहुँचाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button