कैंट इलाके के श्मशान घाट पर किया, दो बहनों के साथ बलत्कार, दो आरोपी सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

 

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : दिल्ली कैंट इलाके में दो सगी बहनों से बलात्कार का मामला सामने आया और इस मामले में पुलिस ने आर्मी के दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों बहने सागरपुर इलाके की रहने वाली बताई जा रही है और उन्होंने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उनके साथ इस घटना को सागरपुर के श्मशान घाट में अंजाम दिया गया है।

 

 

 

पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात को उनके सामने यह घटना सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों आर्मी के सिपाहियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनका नाम संदीप ढाका और नीरज बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक लड़कियों ने अपनी शिकायत में बताया कि श्मशान घाट में जिस जगह पर लकड़ियां रखी होती हैं उस जगह पर उनके साथ इस वारदात को अंजाम दिया है।

 

 

 

दोनों पीड़ित बहनों की उम्र 20 और 22 साल के करीब है और वह दिल्ली कैंट इलाके की ही रहने वाली हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों के आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. सीआरपीसी 164 के तहत इन लड़कियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

 

 

 

पुलिस लड़कियों के आरोपों की पूरी तरीके से छानबीन कर रही है और उन आरोपों की सच्चाई को बारीकी से पता करने की कोशिश कर रही है। पीड़ित बहनों का आरोप है कि उन्हें डरा-धमकाकर एक श्मशान घाट के अंदर ले जाया गया, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button