किसान आंदोलन: ट्रैक्टर रैली में जान गवाने वाले नवरीत सिंह के घरवालों से मिली प्रियंका गांधी

दिल्ली की सीमा पर जुटे किसान 71 दिनों से तीन कृषि कानूनों को रद व MSP पर कानून को लेकर लंबे समय से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की एक ही मांग है कि जल्द से जल्द कानून रद हो।

26 जनवरी को ये आंदोलन दिल्ली पर भारी पड़ा था, जहां प्रदर्शनकारी लाल किले तक पहुंच गए थे और भारत की गरिमा को चोट पहुंचाई थी। हालांकि, उस मामले में किसान नेता का कहना है कि वह सब सरकार के लोग थे।

प्रियंका गांधी के अलावा आज राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) नेता जयंत चौधरी भी उनके परिजनों से मिलने पहुंचेंगे. आज नवरीत सिंह का अंतिम अरदास कार्यक्रम है. प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में भाग लेंगी और परिजनों को सांत्वना देंगी. किसान आंदोलन से जुड़ी पल पल की अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.

पॉप स्टार रिहाना के साथ जे शॉन, डॉ ज्यूस और पॉर्न फिल्मों में काम कर चुकी पूर्व अभिनेत्री मिया खलीफा, एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों द्वारा चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन के बाद भारत में राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसान कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच बुधवार को केंद्र सरकार फिर हमला बोला और आरोप लगाया कि भारत की प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगा है.

Related Articles

Back to top button