कासगंज अल्ताफ हत्याकांड में चार दिसंबर को सपा प्रतिनिधि मंडल परिवार से करेगा मुलाकात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल नदरई गेट थाना कासगंज में अल्ताफ पुत्र चाहत खान निवासी ग्राम अहरौली की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या की जांच एवं पीड़ित परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करने 04 दिसम्बर 2021 को ग्राम अहिरौली जनपद कासगंज पहुंचेगा। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पीड़ित परिवार के सहायतार्थ दी गई आर्थिक मदद सौंपेगा। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में डा0 असीम यादव पूर्व सदस्य विधान परिषद, मोहम्मद फहद राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा, देवेन्द्र सिंह यादव जिलाध्यक्ष सपा कासगंज, मानपाल सिंह पूर्व मंत्री, अरविन्द प्रताप सिंह सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश, कमल सिंह शाक्य विधान सभा अध्यक्ष कासगंज तथा शाहिदा चेयरमैन कासगंज शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button