कांग्रेस मे क्या फिर हो सकती है प्रशांत किशोर की एंट्री, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

 

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : कांग्रेस में अब नई खलबली मची है। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के प्रवेश को लेकर अटकलें तेज हैं। कहा जा रहा है कि राहुल व प्रियंका गांधी की इस पर हां हो चुकी है।

 

 

क्या चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर सच में कांग्रेस पार्टी का हिस्सा बनने वाले हैं? उन्हें लेकर लगाई जा रही अटकलों ने पार्टी के कुछ बड़े और खासकर युवा नेताओं की चाय की प्याली में तूफान ला रखा है। एक दो नेता तो व्यंग भरे लहजे में कहते हैं, आ जाएं वह भी। थोड़ा हुनर दिखा दें।

 

 

कांग्रेस के युवा नेताओं की भाषा से लगता है कि उन्हें प्रशांत किशोर के नाम और चेहरे से जलन सी हो रही है। वहीं कुछ नेताओं को लगता है कि 44 साल के प्रशांत किशोर युवा हैं। राजनीति और खासकर चुनावी राजनीति की समझ रखते हैं। उन्हें कांग्रेस जैसे धर्म निरपेक्ष सबको साथ लेकर चलने वाले दल में होना चाहिए।

 

 

 

प्रशांत किशोर से मुलाकात के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की कुछ बातें भी हुई थी। यह खबर सूत्रों के हवाले से आई थी और अब कहा जा रहा है कि जल्द ही प्रशांत किशोर की कांग्रेस में औपचारिक तरीके से एंट्री हो सकती है। बताते हैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रशांत किशोर को पार्टी शामिल कराने के पक्ष में हैं। कांग्रेस पार्टी की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस विषय में अंतिम फैसला लेना है।

 

 

 

 

कांग्रेस पार्टी के एक पूर्व महासचिव कहते हैं कि वह किसी कल्पना पर आधारित सवाल का जवाब नहीं देना चाहते। कुरेदने पर वह कहते हैं कि आज भी कांग्रेस पार्टी में 100 प्रशांत किशोर मौजूद हैं। यह बात अलग है कि ये 100 प्रशांत किशोर पार्टी के भीतर एक अलग छोर पर खड़े हैं। वह कहते हैं कि इससे ज्यादा इस मुद्दे पर वह कुछ नहीं कहने वाले। राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रशांत किशोर कांग्रेस में आएं। उनका स्वागत है। पार्टी ऐस हर युवा का स्वागत करती है।

 

 

 

यदि वह पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो उन्हें मेरी अग्रिम शुभकामना और बधाई। लेकिन अगले सवाल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का जवाब काफी चौंकाता है। जब उनसे जानने का प्रयास हुआ कि क्या कांग्रेस में प्रशांत किशोर के आने पर कोई बड़ा परिवर्तन आएगा? इस सवाल के जवाब में सूत्र का कहना है कि क्या उनके पास कोई जादू की छड़ी है? यह कहने बाद वह मुस्कराकर आगे बढ़ जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button