एकता दल ने सपा को दिया समर्थन

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : यूपी चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी इस बार छोटे-छोटे दल पर अपनी नजर लगाए हैं। सर्व समाज एकता दल के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपना समर्थन देने की घाेषणा की। इससे पहले राष्ट्रीय क्रांति पार्टी और आदिम समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज कौल ने अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया था।इससे पहले कल सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में कहा था कि एक ईस्ट इंडिया कंपनी केवल व्यापार करने आई थी। अपने हिसाब से एक कानून बनवाया और धीरे धीरे देश गुलाम हो गया। वैसे ही अपने देश में कानून बन रहे हैं। उन्होनें आगाह करते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो कि अपने देश की सरकार भी किसी कंपनी की गुलाम हो जाय। भाजपा की सरकार में सबकुछ कंपनियों को दिया जा रहा है। आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव जिले के हाईस्कूल इंटर के 130 मेधावी छात्रों को गुरुवार को लैपटाप बांटने आए थे। इस दौरान शहर से सटे श्रीदुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा में उन्होंने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। कहा महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल महंगा हो गया है। चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार यह इशारा कर रही है कि अब आप लोग साइकिल चलाएं। कहा कि अंग्रेजों ने भी पहले चाय फ्री पिलाई, आज पूरा देश खरीद कर चाय पी रहा है। उसी तरह से सरकार पहले फ्री में रसोंई गैस दी अब महंगा कर दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के सीएम योगी को लैपटॉप चलाना नहीं आता है, तभी तो अपने संकल्प पत्र का वादा पूरा नहीं किया। यूपी में लैपटॉप अब तक नहीं बांटा गया। अब जब मैं बांट रहा हूं तो मुख्यमंत्री परेशान हैं कि कौन आ रहा। जनता फ्री लैपटाप टैबलेट देने का वादा करने वालों को ढूंढ रही है। जनता तय कर चुकी है कि भाजपा का सफाया करना है। सपा का लैपटाप खोलेंगे तो पता चलेगा कौन आ रहा। हम लोग नये रास्ते पर चल रहे हैं। सपा ही विकास कर सकती है। आज 130 बच्चों को लैपटाप दिलाकर उन्हें याद दिलाना चाहते हैं। एबुलेंस 108, 102 किसने चलाया। बदलाव से संभव हुआ की एबुलेंस फोन करने पर आ जाती है। सरकार ने व्यवस्था को खराब की है। डायल 100 का नाम बदल दिया। अब 112 से भी पुलिस आती थी।

अखिलेश ने कहा कि सरकार केवल नाम बदल रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बेहतर बनाने का फैसला लिया था। विकास के लिए इसे बनवा रहा था। काम शुरू हो गया। 120 मीटर चौड़ी सड़क का फैसला सपा का था। भाजपा का नहीं। सपा सरकार रही होती तो यहां भी आगरा की तर्ज पर हवाई जहाज उतार देंते। अखिलेश ने कहा कि सड़क को बेहतर बनाने की बजाय खराब कर दी गई है। सरकार ने सड़क की क्वालिटी खराब कर दिया। हमारे नेताओं की मौजूदगी में शिलान्यास किया। सपा ने सड़क के किनारे किसानों के मंडी, डेयरी आदि बनाने की योजना बनाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button