आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में पुलिस एनकाउंटर में 139 बदमाश ढेर

 

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में अब तक 139 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए है। इसके अलावा पुलिस की कार्रवाई में 3,196 बदमाश घायल भी हुए हैं। इन कार्रवाइयों में पुलिस के 13 जवानों की भी जान चली गई।

 

 

 

 

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को बताया कि राज्य सरकार द्वारा अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति रही है और उसके अब तक के कार्यकाल में संगठित अपराध का सफाया कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च 2017 से 20 जून 2021 तक की अवधि में कुल 139 अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गये हैं। इसके अलावा 3,196 घायल हुए हैं। इस दौरान पुलिस बल के 13 जवान वीर गति को प्राप्त हुए तथा 1,122 पुलिस कर्मी घायल भी हुए हैं। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा प्रदेश में कुख्यात अपराधियों, विभिन्न प्रकार के माफिया गिरोह और उनके सहयोगियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही की गयी है।

 

 

 

 

 

सरकार के चार वर्ष से अधिक के कार्यकाल में गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुल 15 अरब 74 करोड़ रूपये से अधिक की अवैध सम्पत्तियों के जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। सर्वाधिक कार्यवाही जनवरी 2020 से अब तक की गयी हैए जिसके तहत 13 अरब 22 करोड़ रूपये से अधिक की अवैध सम्पत्ति जब्त की गयी है। अवस्थी ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में गैंगस्टर अधिनियम के तहत 13700 से अधिक मुकदमे दर्ज किये जा चुके हैं, जिनमें 43 हजार से अधिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है।

 

 

 

 

 

गैंगस्टर अधिनियम में सर्वाधिक कार्यवाही वाराणसी जोन में की गयी हैए जहां कुल 420 प्रकरणों में दो अरबए दो करोड़, 29 लाख रूपये से अधिक, गोरखपुर जोन में 208 प्रकरणों में दो अरब, 64 करोड़, 85 लाख रूपये से अधिक तथा बरेली जोन में एक अरब, 84 करोड़, 82 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button