असम चुनाव: भाजपा पर प्रियंका का जोरदार हमला, दी ये बड़ी सौगात

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल. असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर बड़ा हमला बोला है। असम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि- “भाजपा की जितनी भी नीतियां हैं वह असम के लिए नहीं हैं, बल्कि केंद्र के लिए हैं, दिल्ली को मजबूत बनाने के लिए हैं और अपने उद्योगपति मित्रों को मजबूत बनाने के लिए हैं।”

प्रियंका गांधी ने कहा कि- “भाजपा ने पिछले चुनाव में आपसे तमाम वादे किये, लेकिन क्या वह वादे पूरे हुए? आपको कहा कि 25 लाख रोजगार मिलेंगें, क्या वो रोगजार मिले?
नहीं; आपको कहा कि असम एकॉर्ड का खंड 6, जिसमें आपकी संस्कृति सुरक्षित रहती है, उसे लागू करेंगे। क्या उसे लागू किया गया? नहीं.”

 

असम में कांग्रेस की 5 गारंटी

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने असम के लोगों की उन्नति एवं प्रगति के लिए 5 गारंटी लेकर आई है।

1. 5 लाख सरकारी नौकरियां
2. गृहणी सम्मान निधि 2000रू/माह
3. टी ट्राइब्स को प्रतिदिन 365 रू का वेतन
4. NO CAA
5. 200 यूनिट बिजली मुफ्त

खुमटाई में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने जो 5 गारंटी आपके लिए तय की हैं यह खोखले वादे नहीं हैं, यह झूठ नहीं हैं बल्कि यह 5 गारंटी कह रही हैं कि जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम यह काम आपके लिए करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button