अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-दंभी सत्ता अब कभी नही आएगी वापस
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसान महापंचायत और शिक्षकों के मुद्दें पर भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों मुद्दें पर जिस तरह से रविवार को जनता ने एकजुटता दिखायी उससे तय हो गया है कि भाजपा अब सत्ता में कभी वापस नही आएगी ।
अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि कल पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक तरफ किसानों की और दूसरी तरफ पूर्वी उत्तर प्रदेश में शिक्षकों और आम जनता की अभूतपूर्व एकजुटता ने दिखा दिया है। कि भाजपा की दमनकारी, विभाजनकारी दंभी सत्ता अब कभी वापस नही आएगी उन्होंने कहा कि ये भाजपा के कहर के खिलाफ जनमता की लहर है। भाजपा खत्म।
कल पश्चिमी उप्र में एक तरफ़ किसानों की और दूसरी तरफ़ पूर्वी उप्र में शिक्षकों और आम जनता की अभूतपूर्व एकजुटता ने दिखा दिया है कि भाजपा की दमनकारी, विभाजनकारी, दंभी सत्ता अब कभी वापस नहीं आएगी।
ये भाजपा के कहर के ख़िलाफ़ जनमत की लहर है।
भाजपा ख़त्म! #नहीं_चाहिए_भाजपा
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 6, 2021