अखिलेश यादव का मायावती को बड़ा झटका, निषाद समेत कई नेता होंगे सपा में शामिल

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : बसपा के कई नेता शनिवार को सपा की सदस्यता लेंगे। इसमें कई कई बसपा के बागी विधायक भी हैं। यह बागी विधायक पहले से ही सपा के संपर्क में हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन्हें सपा में विधिवत शामिल कराएंगे।इस बीच शुक्रवार को सर्व समाज एकता दल के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने सपा को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। गोवर्धन मथुरा के पूर्व प्रमुख विनोद चौधरी तथा लखनऊ के कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हैदर कांग्रेस छोड़कर आज समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए। बसपा छोड़ कर मुजफ्फरनगर के पूर्व प्रत्याशी लोकसभा जिल्ले हैदर तथा बलरामपुर के पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय जलवंशीय क्रांति दल के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र निषाद, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र साहनी, सर्वजन समता पार्टी के अध्यक्ष आदेश कश्यप, अभय समाज पार्टी के अध्यक्ष पुरूषोत्तम निषाद, अखंड जलवंशीय सेना के अध्यक्ष अजय कश्यप तथा एकलव्य सेना के उम्मेद सिंह कश्यप, कश्यप तुरैहा समिति के रामेश्वर दयाल, केवट आर्मी के बबलू बिन्द, जलवंशीय समिति के जितेन्द्र निषाद, निषाद मल्लाह समिति के शंकर निषाद, निषाद सेना के मुकेश निषाद तथा आजमगढ़ सेवा संस्थान के संजय निषाद ने भी समाजवादी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button