अखिलेश बोले चाचा के लिए छोड़ेंगे सीट और साथियों का भी होगा सम्मान

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मैनपुर में कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों पर जमकर बोला हमला । कहा गाय और गंगा का सम्मान होना चाहिए। लेकिन इन सरकारों में न गंगा साफ हो पाई और न गाय का सम्मान हो पाया। भाजपा की दोनों ही सरकारें दुनिया की सबसे झूठी सरकार हैं। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र से किसानों की आय दोगुनी करने और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देकर ग्रामीण विकास करने के दोनों पन्ने फाड़ दिए हैं। शिवपाल के सवाल पर अखिलेश यादव ने एक बार फिर कहा कि उनकी पार्टी छोटा दल है। वह पहले भी कह चुके हैं कि उनके लिए सीट छोड़ी जाएगी। उनके समर्थकों का भी पार्टी में सम्मान होगा।

 

 

 

अखिलेश यादव ने कहा कि सहायक नदियां जब तक साफ नहीं होगी तब तक गंगा कैसे साफ हो पाएगी। मैनपुरी में ही ईशन नदी, काली नदी और पास की यमुना, चंबल नदी की सफाई जब तक नहीं होगी तब तक गंगा साफ नहीं हो सकती। भाजपा के हिंदुत्व के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि वह भी हिंदू है। बहुत से लोग अगरबत्ती जला कर घर से निकलते हैं। लेकिन भाजपा के लोग अगरबती नहीं जलाते बल्कि नफरत फैलाने की बात करते हैं। देशभक्ति की बातें करने वाली भाजपा की सरकार राष्ट्रीय संपत्ति को बेच रही है। यदि किसी को एयरपोर्ट चाहिए, जहाज खड़ा करने के लिए पोर्ट चाहिए, बिजली लाइन, टेलीफोन लाइन, बिजली घर कुछ भी चाहिए सिर्फ पैसे ले आइए भाजपा सरकार सब कुछ दे देगी।

 

 

 

अखिलेश ने कहा कि मैनपुरी जनपद में मोहब्बतपुर के निकट बहुउद्देशीय मंडी का निर्माण होना था। लेकिन इस सरकार ने मंडी का निर्माण नहीं होने दिया। मैनपुरी के लोग जानना चाहते हैं कि इन 5 वर्षों में मैनपुरी में कौन सा नया काम भाजपा सरकार ने कराया है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकारों के ड्राइवर भाग गए हैं।भाजपा की विकास नहीं कराना चाहती। मैनपुरी में सैनिक स्कूल बनाया गया। अस्पताल का विकास हुआ। बिजली, सड़कों की व्यवस्था कराई गई। लैपटॉप बांटे गए। विद्याधन बांटा गया। समाजवादी पेंशन से लोगों को लाभ दिलाया गया। लेकिन लेकिन भाजपा सरकारों ने सब कुछ बंद कर दिया है।

 

 

 

अखिलेश यादव ने कहा भाजपा के लोगों से सावधान रहना है। भाजपा के झूठ से, भाजपा के झूठे प्रचार से समाजवादी लोग बचे। भाजपा देश और दुनिया की सबसे झूठी पार्टी है। उन्होंने कहा कि नेताजी को मैनपुरी के लोग बहुत प्यार करते हैं। मैनपुरी सपा का गढ़ है। यहां के लोगों को नेताजी भी बहुत प्यार करते हैं। यही वजह है कि मैनपुरी के विकास के लिए सपा सरकार में कोई कसर नहीं छोड़ी गई।

 

 

 

उन्होंने कहा कहा कि भाजपा आरएसएस का प्रकोष्ठ है। इस सरकार ने किसानों की आय दोगुनी नहीं की बल्कि डीजल पेट्रोल को दोगुना कर दिया। भर्ती बंद कर दी गई फौज की भर्ती भी बंद हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button