कल्याण सिंह की मौत को मुद्दा न बनाएं भाजपा : अखिलेश यादव

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : हरदोई जिले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि कल्याण सिंह की मौत को राजनीतिक मुद्दा न बनाएं। दरअसल, कल्याण सिंह की तेरहवीं में जाने को लेकर किए गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हरदोई आने का कार्यक्रम पहले से तय था, इसलिए वहां नहीं जा पाए।

 

 

 

कल्याण सिंह के निधन पर सपा के कई नेता गए थे। सपा सभी का सम्मान करती है। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप के पिता सियाराम कश्यप की तेरहवीं में शामिल होने ग्राम मझरेता पहुंचे अखिलेश यादव ने बेरोजगारी से लेकर कंपनियों और संस्थानों को बेचे जाने तक प्रदेश सरकार पर तीखे वार किए।

 

 

 

बोले, सरकार को कंपनी बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल हुई है। जनता के मन में परिवर्तन है और भविष्य में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश में बनेगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा साजिश करने वाली और झूठ बोलने वाली पार्टी है।

Related Articles

Back to top button