अनियंत्रित हो शिक्षिका की कार गड्ढे में पलटी: बाल बाल बचीं

शिक्षिका अबोध बेटे के साथ बेगनाआर कार से जा रहीं थी स्कूल

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार की सुबह साढ़े 9 बजे पाली बम्बा अछल्दा भरथना मार्ग पर दौड़ती एक बैगनाआर ग्राम घमुरया के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई गड्ढे में गिरकर पलट गई।

हादसे के दौरान उक्त कार में फंसी भरथना के आजाद रोड निवासी कार चालक दीक्षा गुप्ता और उनके 4 वर्षीय अबोध बेटे को राहगीर और आस पास के ग्रामीणों ने कार सीधा कर सुरक्षित बाहर निकाला।

भरथना विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम सरायचौरी में संचालित प्राथमिक जूनियर हाई स्कूल की शिक्षिका दीक्षा गुप्ता ने बताया वे रोज की तरह अपनी कार से ग्राम सरायचौरी स्कूल जा रहीं थी,और कार वह स्वमं चला रहीं थी,घटना के दौरान बेटे का बैग हैंडल में फस जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खुदी पड़ी खाई गड्ढे में जाकर पलट गई।

कुछ राहगीर और ग्रामीणों के पहुंचने पर उन्हें व उनके बेटे को कार से सुरक्षित निकाला। हादसे में शिक्षिका समेत उनका बेटा घायल होने से बाल बाल बच गए।

Related Articles

Back to top button