मिशन शक्ति: सरस मेला में कन्या पूजन से दिखा नारी सम्मान

नारी सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित कार्यक्रम सम्पन्न

इटावा। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने मां शारदा को पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मातृशक्ति जिस भी क्षेत्र में कार्य करती है,पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ करती है।

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि मातृशक्ति पूजन और जागरण का उद्देश्य समाज में महिलाओं का सम्मान और भूमिका को और सशक्त करना है।
वहीं,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं की गरिमा बनाए रखना ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी सबका कर्तव्य है।
कन्या भोज,अन्नप्राशन, गोदभराई रस्म कार्यक्रम हुआ आयोजित,कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की 101 बच्चियों को कन्या भोज कराया गया।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को टेबलेट और कन्या सुमंगला योजना के तहत चेक वितरित किए गए।

सम्मान समारोह

विभिन्न विभागों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, पंचायत प्रतिनिधियों, पुलिस विभाग की महिला कर्मियों,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और उद्योग विभाग से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

उद्योग विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सिलाई मशीन और प्रमाण पत्र दिए गए।

कार्यक्रम का संचालन निहारिका शुक्ला ने किया। इस अवसर पर विधायक सरिता भदौरिया जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित कई विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button