ना बालिग बच्ची से रेप के आरोपी को महिला सुरक्षा पुलिस ने मारी गोली घायल अवस्था में दबोचा

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
जनपद मुरादाबाद की पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक बार फिर अपनीं प्रतिबद्धता साबित की है। जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में पुलिस और महिला सुरक्षा दल की संयुक्त कार्यवाही में एक जघन्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास कर फरार हो गया था।पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी शारिक़ के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में लिया गया। इस सफल कार्यवाही को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
यह मामला शनिवार देर शाम का है। जब मझोला थाना क्षेत्र में गश्त कर रही महिला सुरक्षा टीम और पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली सूचना के अनुसार हाल ही में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाला वांछित आरोपी शारिक़ इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए तुरंत घेराबंदास व आरोपी की तलाश में जुट गई पुलिस टीम की मुस्तैदी और त्वारित करवाई ने यह सुनिश्चित किया कि, अपराधी ज्यादा देर तक छुप नहीं सकता। पुलिस जब शारिक़ के ठिकाने पर पहुंची तो उसने खुद को चारों तरफ से घिरा देखकर भागने का प्रयास किया।
अपनीं गिरफ्त से बचने के लिएं उसने पुलिस टीम पर सीधे तौर पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने तत्काल आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही की। इस मुठभेड़ में आरोपी शारिक़ के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल अवस्था में उसको तुरंत दबोच कर उसे इलाज के लिएं जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा और एक खोखा कारतूस साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद किया।
शारिक़ का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड होने की जानकारी सामने आ रही है। जो उसके आपराधिक मंसूबों को दर्शाता है। क्षेत्राधिकार कोतवाली नगर ने इस सफल मुठभेड़ को मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना है। उन्होंने कहा कि, यह अभियान महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिएं शुरू किया गया है। और इस तरह की मुठभेड़ कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों के लिएं समाज में कोई जगह नहीं है आप को बता दें कि, ऐसा पुलिस का कहना है।



