बेडरूम में रखी ये मनहूस चीजें रातों-रात बना सकती हैं कंगाल, पति-पत्नी के रिश्ते में भी घोल देती हैं जहर

Vastu dosh in bedroom: घर की सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि का सीधा संबंध बेडरूम की सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा होता है। वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों के मुताबिक, शयनकक्ष वह स्थान है जहां दिनभर की थकान के बाद मानसिक सुकून और ऊर्जा का संतुलन बनता है।

यदि इस कक्ष में वास्तु नियमों की अनदेखी की जाए, तो यह न केवल पति-पत्नी के रिश्तों में कड़वाहट घोल देता है बल्कि घर में आने वाले धन के प्रवाह को भी पूरी तरह बाधित कर देता है। वास्तु विज्ञान में ऐसी पांच प्रमुख वस्तुओं को चिन्हित किया गया है, जिनका बेडरूम में होना सीधे आर्थिक तंगी और दुर्भाग्य को बुलावा देता है।

इस जगह पर भूलकर भी ना लगाएं शीशा

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, बेडरूम में कभी भी पलंग के ठीक सामने दर्पण (शीशा) नहीं लगाना चाहिए। यदि सोते समय व्यक्ति का प्रतिबिंब आईने में दिखाई दे, तो इसे गंभीर वास्तु दोष माना जाता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और पारिवारिक कलह बढ़ती है। यदि शीशा हटाना संभव न हो, तो रात को सोने से पहले उस पर पर्दा या हल्का कपड़ा डालना जरूरी है। इसी तरह बेडरूम में बंद घड़ी, टूटा शीशा, चटका हुआ कप, या खराब पड़ा मोबाइल चार्जर जैसी अनुपयोगी व खंडित वस्तुएं रखना नकारात्मकता को बढ़ाता है, जो सीधे आमदनी और बचत पर असर डालती हैं।

अक्सर लोग जगह की कमी के चलते बेड के नीचे बने बॉक्स या खाली जगह में कबाड़ और गैर-जरूरी सामान भर देते हैं। वास्तु के अनुसार बेड के नीचे कचरा या भारी पुराना सामान रखने से कक्ष में ऊर्जा का स्वतंत्र संचार रुक जाता है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव घर के मुख्य कमाने वाले सदस्य की प्रगति पर पड़ता है।

इन 5 राशियों के लोगों को 3 अक्टूबर से रहना होगा बहुत सावधान, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

इसके अलावा, कमरे की दीवारों पर बहते हुए झरने, उफनती नदी या तेज लहरों वाली जल पेंटिंग लगाने से सख्त परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह पैसे के अनियंत्रित बहाव और आर्थिक अस्थिरता का प्रतीक मानी जाती है। दांपत्य जीवन को मधुर बनाए रखने के लिए बेडरूम में कैक्टस या किसी भी तरह के कांटेदार इनडोर पौधे रखने से बचें, क्योंकि ये कटुता, तनाव और अनावश्यक विवादों को जन्म देते हैं।

Related Articles

Back to top button