फसल काट खेत जुताई कर कब्जा का प्रयास

कुंजपुरा में महिला ने डायल 112 पर दी सूचना,पुलिस ने मौके पर देखी स्थिति

वैदपुरा,इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंजपुरा निवासी सरिता यादव पत्नी लीलाधर यादव ने कुछ लोगों पर उनकी भूमि पर खड़ी फसल काटकर खेत जोतने और अवैध कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना वैदपुरा में प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार सरिता यादव ने ग्राम कुंजपुरा स्थित गाटा संख्या 65 में 0.2443 हेक्टेयर भूमि 26 दिसंबर 2025 को खरीदी थी। उनका कहना है कि वह भूमि की वैध स्वामिनी और कब्जेदार हैं। उन्होंने एक अप्रैल 2026 को खेत में फसल की बुवाई की थी।

सरिता यादव के मुताबिक,चार अक्टूबर की सुबह वह फसल काटने के लिए खेत पर पहुंचीं तो पता चला कि रात करीब एक बजे कुछ लोगों ने खेत में खड़ी फसल काटने के बाद उसे जोत दिया। उन्होंने सुबह करीब 6:45 बजे डायल 112 पर सूचना दी। करीब 7:15 बजे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और खेत जोते जाने की स्थिति देखी।

महिला ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और भूमि पर अवैध कब्जा रोककर न्याय दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button