पुलिसिया हीलाहवाली से आजिज अधिवक्ताअनशन पर बैठने को मजबूर

महराजगंज रायबरेली। कोर्ट का स्थगन आदेश होने के बावजूद प्रतिपक्ष द्वारा लगातार कार्य जारी रखने एवं पुलिस द्वारा मामले में हीलाहवाली से आजिज होकर पीड़ित अधिवक्ता तहसील परिसर में अनशन पर बैठने को मजबूर हो गया। अधिवक्ता के अनशन पर बैठते ही दर्जनों अधिवक्ताओ नें स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

मामले में शनिवार को एसडीएम कार्यालय के सामने अनशन पर बैठे क़स्बा निवासी अधिवक्ता इम्तियाज़ अली नें बताया की उनकी बछरावा रोड पर भूमिधरी पैतृक बैनामे की जमीन है जिस पर झलिहा मजरे सलेथू गांव निवासी प्रतिपक्षी रामसुमिरन पुत्र ननक़ऊ द्वारा जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा जिस पर कोर्ट का स्टे है तथा न्यायालय में वाद दायर है जिसकी सूचना एवं लिखित आदेश एक सप्ताह पूर्व ही तहसील व पुलिस प्रशासन को दिए जाने के बावजूद प्रतिपक्षी द्वारा ताबड़तोड़ निर्माण कार्य शुरू है। कार्य रुकवाने एवं कार्यवाई को लेकर कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।

मामले में अधिवक्ता के अनशन पर बैठने से आक्रोशित दर्जनों अधिवक्ता भी नारेबाजी करते हुए पीड़ित अधिवक्ता के साथ अनशन पर बैठ गए। अधिवक्ताओ के अनशन पर बैठने से प्रशासन में हड़कंप देखा जा रहा। मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी, भूपेश मिश्रा, ज्योतिप्रकाश अवस्थी, शैलेन्द्र सिंह, सर्वेश अवस्थी, सरोज गौतम, यजुवेन्द्र मिश्रा, सुशील पांडे, प्रेम सिंह, सत्यप्रकाश मिश्रा, राधेश्याम, अमित प्रताप सिंह सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

————————————-

कार से टकराई स्कूल वैन, कई बच्चे घायल

महराजगंज, रायबरेली। बच्चों को लेकर स्कूल से घर छोड़ने जा रही वैन अचानक सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। जिससे वैन में बैठे बच्चे चोटिल हो गए। वहीं कार खाई में जा गिरी। घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस एवं विद्यालय के कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर एक बच्चे को गंभीर बता जिला अस्पताल रेफर किया गया वही शेष 8 बच्चों का उपचार कर घर भेज दिया गया।

घटना शनिवार लगभग 3 बजे की है। रायबरेली मार्ग स्थित एस जे एस स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चों लादकर चली वैन कुबना के पास सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। जिससे वैन में बैठे 9 बच्चे घायल हो गए। घटना की जानकारी पर एंबुलेंस एवं विद्यालय के कर्मचारियों द्वारा घायल बच्चों जमुनीपुर शिवगढ़ निवासी अरुणिमा सिंह पुत्री मनोज सिंह (12), अदिति सिंह पुत्री बृजमोहन (9) ,पूरे बरियार बसंतपुर निवासी आदर्श पुत्र अजय सिंह (13), शिफा पुत्री इकबाल अहमद (13), आराध्या श्रीवास्तव पुत्री दीपक (16), शिवानी पुत्री राजकुमार (14) पूरे लोनार शिवगढ़ निवासी तनिष्क पुत्र रामचंद्र (13), स्वप्निल पुत्र रामचंद्र गणेशगंज शिवगढ़ निवासी कार्तिक पुत्र दुर्गा प्रसाद (6) को अस्पताल पहुंचाया जहां पर सभी बच्चों का इलाज किया गया वही अरुणिमा सिंह को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button