निष्पक्ष नहीं है चुनाव आयोग : सपा
जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में आयोजित की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि देश की स्वायत्त संस्थाओं की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार स्वायत्त संस्था के मुखिया न होकर बीजेपी की कठपुतली बनकर लोकतंत्र के लिए खतरा बन गये हैं देश के नागरिकों को मताधिकार से वंचित करने के लिए बीजेपी के इशारे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त मतदाता सूचियों में हेराफेरी कर रहे हैं इनके पद पर रहते हुए लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है कल चार अक्टूबर दिन रविवार को जिला मुख्यालय पर वोट बचाओ देश बचाओ पैदल मार्च कर ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को जायेगी।
उन्होंने इस अवसर पर पदाधिकारियों से यह भी कहा कि आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी के चुनाव में निष्ठापूर्वक ईमानदारी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कराकर जीत दिलाने का हरसंभव प्रयास करना है।
विधायक बछरावा श्याम सुंदर भारती ने कहा कि जिला मुख्यालय पर कल होने वाले लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जनहित की आवाज उठानी है।
विधायक हरचंदपुर राहुल लोधी ने उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं देश के भविष्य के लिए ज्ञानेश कुमार की पद से बर्खास्तगी नितांत आवश्यक है ऐसे पिछलग्गू अधिकारी अन्याय ही करेंगे।
इस अवसर पर ऊंचाहार नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन शाहीन सुल्तान को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव नामित होने पर स्वागत भी किया गया।
बैठक को प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा,वरिष्ठ नेता चौ.सुरेश निर्मल,डीपी पाल,मो.अरशद खान,जगदेव यादव,योगेश्वर पटेल,राकेश यादव,ब्रजेन्द्र चौधरी,पुत्तन सिंह यादव,राजेंद्र यादव,मुनेश्वर पासी,बीएन मौर्य,मो.मुशीर,बबलू लोधी,पूनम सिंह,श्रवण चौधरी,अखिलेश यादव,मो.सलीम,डा.अखिलेश पासी,डा.जावेद,अजय यादव,शुभम लोहिया,अनीता राकेश,शिवदुलारी यादव,रामकिशोर पुजारी,हसनैन खान,शिवनारायण सोनकर,अमरदेव यादव,सतगुरु पासी,भानू पटेल,आलोक यादव आदि ने भी संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने की पुरजोर कोशिश करनी है।
इस अवसर पर सुरजीत सिंह,इजहार ख़ान,मो.यूसुफ मंसूरी,गंगासागर यादव,वीरेंद्र बहादुर,समरबहादुर,हाजी वसीम,मो.शमशाद,कमलाकर विक्रमादित्य,मो.कैफ़,संजय यादव,शोभनाथ वैश्य,महेश गुप्ता,ओमप्रकाश सोनकर,नैय्यर इस्लाम,रेहान क़ज़ियाना,बलराज राना,दिनेश यादव,धर्मेंद्र पाल,अरविंद यादव,सूरज चौरसिया,विकास यादव,अरशद सुल्तान,देवता पासी,महमूदुल हसन,रामखेलावन प्रजापति,मकसूद अली,अभिषेक यादव,रिजवान खान,अभय सिंह,रामसनेही यादव,रोहित यादव,गुड़िया यादव,रज्जनलाल पटेल,रामू अनाड़ी,ओम प्रकाश रावत,अशोक यादव,अनिल यादव सहित अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



