गाजियाबाद संडे मार्केट में टप्पेबाजों का आतंक, पुलिसकर्मी की पत्नी के कानों से उड़ाए कुंडल

गाजियाबाद। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में लगने वाले संडे मार्केट में टप्पेबाजों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, संडे मार्केट में खरीदारी करने पहुंची एक पुलिसकर्मी की पत्नी को टप्पेबाजों ने निशाना बनाया और उसके कानों से सोने के कुंडल उतरवाकर फरार हो गए।

अचानक हुई इस वारदात से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। हालांकि टप्पेबाजों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। वहीं, संडे मार्केट में आए आम लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और कहा कि आए दिन इस तरह की घटनाएं बाजार में घट रही हैं।

Related Articles

Back to top button