हाईवे हादसे में घायल वृद्ध की इलाज में मौत
दो दिन पहले कुरसेना के पास हुआ था सड़क हादसा

जसवंतनगर,इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुरसेना के समीप दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल वृद्ध की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 62 वर्षीय चिरौंजी लाल निवासी नगला दत्ती, बीबामऊ को पुलिस ने घायल अवस्था में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहां उनका उपचार चल रहा था।
रविवार को उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन से सूचना मिलने पर धरवार चौकी प्रभारी यशवीर सिंह तोमर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत की सूचना से परिजनों में शोक छा गया।



