समता संपन्नता के प्रबल पक्षधर थे नेता जी : इ. वीरेंद्र

मरीजो को फल वितरण, रक्तदान व भंडारे का आयोजन कर मनायी गयी जयंती

रायबरेली। देश के पूर्व रक्षामंत्री उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे समाजवाद के नायक नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती समाजवादी पार्टी रायबरेली द्वारा जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अगुवाई में जनपद मुख्यालय पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित कर मनायी गयी।

सुपर मार्केट में आयोजित विचारगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि नेता जी ने मुख्यमंत्री बनते ही किसानों के जीवन की बेहतरी के लिए ग़ैर उपजाऊ भूमि को भूमि सेना,भूमि संरक्षण विभाग सृजित कर खेती के लिए उपजाऊ भूमि बनाने की योजना,समितियों में खाद बीज की पर्याप्त उपलब्धता,नहरों एवं शासकीय नलकूपों में निःशुल्क सिंचाई,किसानों की पैदावार का उचित मूल्य निर्धारन,चुंगी व्यवस्था समाप्त, फ्री चिकित्सा,निशुल्क शिक्षा एवं छात्रों के हितों में छात्रसंघ चुनाव कराने व उत्तरप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए अनेकों परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर संचालित करायी।जिला अध्यक्ष ने कहा कि नेताजी ने समाज के हर वर्ग,मजदूरों,युवाओं,महिलाओं,गरीबों,शोषितों वंचितों,पीड़ितों के हितों के लिए सरकार में रहते हुए सम्मान परक,गुणवत्तापूर्ण लाभकारी कार्य किया,सरकार के बाहर विपक्ष में रहते हुए सड़क से लेकर प्रदेश एवं देश के सदन में मजबूत आवाज उठाई वह सदैव कहते थे कि पीड़ित एवं बेसहारा लोगों की मदद करना ही राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता का दायित्व होना चाहिये।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्यामसुन्दर भारती ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने रक्षामंत्री के रूप में शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक उनके परिवार तक पहुँचाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया वह सदैव चीन की नीतियों का विरोध करते रहे।

विधायक राहुल लोधी ने कहा कि नेताजी ने पंचायतों में आरक्षण देकर महिलाओं,पिछड़ों एवं दलितों को बड़ी संख्या में जिला पंचायत अध्यक्ष,ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान,मेयर,नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बनने का अवसर दिलाया।उनकी सोच व सिद्धांत सबको पर्याप्त अवसर,समानता देने की थी।

नेताजी की जयंती के अवसर पर जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय में इलाज हेतु सैकड़ों भर्ती प्रत्येक मरीज़ को फल वितरण किया गया।

जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में विधायक राहुल लोधी सहित दो दर्जन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया जिसमें प्रमुख रूप से राकेश यादव,सोनिया वर्मा,बबलू लोधी,अखिलेश यादव,आशीष चौधरी,शुभम लोहिया,अजय यादव,मो.कैफ़,आदर्श यादव,रवि यादव,शुभम पासी,अनिल यादव,पुष्पेंद्र यादव आदि शामिल रहे।

सुपर मार्केट के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमे सैकड़ों बेसहारा गरीबों,व्यापारियों,राहगीरों व उपस्थित लोगों ने भोजन व मिष्ठान ग्रहण किया।कार्यक्रम को चौ.सुरेश निर्मल,मो.अरशद खान,डॉ शशिकांत शर्मा,मुनेश्वर पासी,ओम प्रकाश मिश्रा,डीपी पाल,राजेंद्र यादव,मो.सलीम,शिवनारायण सोनकर,दिनेश यादव,राजेश मौर्य,फ़हीम अहमद,ममता यादव आदि अनेकों लोगों ने संबोधित करते हुए नेता जी की नीतियों,सिद्धांतों,व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से पूनम सिंह,अनिता पासी,ओपी यादव,पंकज पासी,देवेन्द्र भीमराज,प्रदीप तिवारी,आफ़ताब अहमद रज्जू ख़ान,जेपी यादव,शिवदुलारी यादव,मो.अशफाक,रामे यादव,राजेंद्र प्रधान,आकाश मौर्य,योगेश्वर पटेल,जगदेव यादव,पुत्तन सिंह यादव,सुरजीत सिंह,इजहार खान,अमर सिंह,वीरेंद्र यादव,अखिलेश माही,महेश गुप्ता,गंगासागर यादव,डॉ जावेद,बलराज राना,अरविंद चौधरी,नैय्यर इस्लाम,हसनैन ख़ान,अरविंद संजय,आशुतोष यादव,रवीन्द्र सिंह,सौरभ सिंह,भानू पटेल,समर बहादुर यादव,महमूदुल हसन,रेहान क़ज़ियाना,विनय यादव,अभिकल यादव,राम अभिलाख पासी,अजय सिंह यादव,दयाशंकर,अमित यादव,शिव सिंह,शिवमोहन यादव,विनोद यादव सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

Related Articles

Back to top button