शांति भंग के आरोप में सात गिरफ्तार: न्यायालय में पेश
पुलिस ने सातों पर कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में किया पेश

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अलग-अलग गांवों के सात लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई करते हुए निरुद्ध किया।
थानाध्यक्ष कमल भाटी के अनुसार, रविवार को गिरफ्तार किए गए लोगों में सुगंधनगर निवासी सज्जन सिंह , गिरिंद सिंह और कप्तान सिंह बिजपुरी खेड़ा निवासी सचिन कुमार धरवार निवासी रवि कुमार और मोहम्मद हनीफ तथा फक्कड़पुरा निवासी मोहम्मद आसिफ शामिल हैं। पुलिस ने सभी सातों को आवश्यक कार्रवाई के बाद उपजिलाधिकारी के न्यायालय में पेश किया।



